समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुरवालों पर लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुरवालों पर लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर- समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक विवाहित का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अशीनचक गांव की है, जहां गुरुवार की देर शाम किशुन देव राम की पत्नी रेखा देवी (21) संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने ससुर और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हैं।

जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकविदौलिया गांव की रहने वाली रेखा देवी की शादी वर्ष 2023 में किशुन देव राम से हुई थी। किशुन देव तमिलनाडु की एक फैक्टरी में काम करता है और तीन महीने पहले ही वहां गया है। महिला की एक 6 महीने की बेटी है। वहीं मौत की खबर के बाद से उसका पति फोन नहीं उठा रहा है।

मृतका की बहन ने बताया कि रेखा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जब भी वह मायके आती थी दहेज की बची हुई रकम की मांग के बारे में बताती थी। बेटी के जन्म के बाद से ससुर और ननद का उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया था। इस मामले में परिजनों ने ससुर व ननद पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

इस संबंध में दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद आलम ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है। इस मामले में परिजनों ने ससुर व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel