कानपुर के अस्पताल में भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की मृत्यु
अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, पुलिस ने बताया हार्ट अटैक
On
कानपुर। कल्याणपुर आवास विकास निवासी भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की तबियत खराब होने पर अस्पताल में मृत्यु हो गई। समर्थकों का आरोप है कि अस्पताल वालों ने ग़लत इंजेक्शन लगाया है। जब कि पुलिस की जानकारी में हार्ट अटैक बताया गया है।
दिनांक 02.04.2025 को रात्रि लगभग 23:00 बजे जरिए दूरभाष थाना कल्याणपुर पर सूचना दी गई कि एक महिला की मृत्यु गलत इलाज के कारण हुई है। मौके पर थाना पुलिस द्वारा जानकारी करने पर सुनीता शुक्ला पत्नी स्वर्गीय गोविंद नारायण शुक्ला निवासी आवास विकास प्रथम थाना कल्याणपुर कानपुर नगर उम्र गरीब 56 वर्ष मृतक का शव अपने आवास पर रखा है।
पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा बताया गया कि दिन में करीब 3:30 बजे के करीब सुनीता शुक्ला की तबीयत खराब होने पर हम इनको आश्रिय हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां पर उनको गलत इंजेक्शन दिये जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
पुलिस ने इस संबंध में अस्पताल जाकर सीसीटीवी फुटेज देखने एवं पूछताछ के दौरान बताया गया कि श्रीमती सुनीता शुक्ला उपरोक्त *दिन में करीब 3:30 बजे गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था जिनको हार्ट अटैक आया था जिनकी ईसीजी एवं अन्य मेडिकल टेस्ट आदि किए गए थे तथा परिजनों की इच्छानुसार उनको रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर उनकी मृत्यु हुई है। जांच से पीड़ित परिवार के साथ मारपीट का कोई तथ्य प्रकाश में नही आया है। पीड़ित परिवार से वार्ता कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
16 May 2025 22:05:52
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में नवनिर्मित मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) का उद्घाटन...
अंतर्राष्ट्रीय
16 May 2025 22:21:23
नवंबर 2022 में सुरक्षा मंजूरी को किया गया था अनुमोदित
Online Channel
खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List