प्रधानमंत्री ने होली से पूर्व किसानों को दिया तोहफा : पवन
On
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बरहज डाक बंगला पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर एवं बरहज विधानसभा के किसान मोर्चा पदाधिकारीगण ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। किसान मोर्चा की तरफ से सभी को कृषि कैलेंडर और उपहार भेंट किया गया, इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा होली के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजकर उनको होली का तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा पदाधिकारी होली में किसानों के बीच जाकर सरकार द्वारा प्रस्तुत किसान कल्याणकारी बजट की चर्चा कर उनके साथ होली का पर्व मनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान यादव, अजित कुशवाहा, सुनील चतूर्वेदी, विजय यादव, जवाहर मिश्र, ओम प्रकाश चौरसिया, सुब्रत सिंह, बृजेश शर्मा, गुड्डू यादव, गोलू यादव, पंकज उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List