आखिर कब मयस्सर होगा जनपद के दक्षिणाचल में स्थित गोला तहसील मुख्यालय को इलेक्ट्रिक बस सेवा
दक्षिणांचल के लोगो की निगाहें शासन के आदेश पर टिकी पड़ी सरकारी साधन के अभाव में क्षेत्र की जनता है परेशान
On
गोला बाजार गोरखपुर । जनपद के दक्षिणाचल में स्थित गोला तहसील के लोग आज भी यात्रा के निमित्त सरकारी बस सेवा के लिए तरसते नजर आ रहे है।गोला तहसील मुख्यालय से जनपद मुख्यालय पर जाने के लिए गोला से उरुवा होते गोरखपुर, गोला से कौड़ीराम व गोला से बड़हलगंज सड़क मार्ग यह तीनों सड़के सरकारी बस के लिए आज भी तरसते नजर आ रही है।इतना ही नही जनपद मुख्यालय से खजनी तहसील व बांसगांव तहसील के लिए इलेक्ट्रिक बस शासन द्वारा उपलब्ध करा दिया गया लेकिन गोला तहसील मुख्यालय के लिए क्षेत्र के जनता की मांग के बाद भी मयस्सर नही हुआ।
आखिर ऐसा क्यों।यह एक यक्ष प्रश्न खड़ा पड़ा है।आखिर गोला तहसील की जनता के साथ यह सौतेला ब्यवहार क्यों किया जा रहा है।जबकि विधायक संसद एम एल सी सत्ता पक्ष के ही है।जिनको क्षेत्र की जनता ने चुनकर सदन में भेजा है।उसके बाद भी जनहित से जुड़े समस्याओं से निजाद नही मिल पा रहा है। जिससे क्षेत्र के ज़ह मानस में असंतोष ब्याप्त है। क्षेत्र के लोगो ने सूबे के मुखिया से मांग किया है कि इलेक्ट्रिक बस जनपद मुख्यालय से गोला तहसील मुख्यालय तक चलवाया जाय।जिससे क्षेत्र की जनता सुगमता से उचित किराया पर सुरक्षित रूप से यात्रा कर सके।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List