गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा
कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
On
शुकुल बाजार अमेठी। विकासखंड शुक्ल बाजार के पूरे शुकुलन में 2 मार्च से 11 मार्च तक चलने वाली नौ दिवसीय अमृतमई श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा शुकुल बाजार कस्बा होते हुए आदि गंगा गोमती रेछ घाट पहुंची। जहां मुख्य यजमान कमलेश कुमारी व अवधेश कुमार शुक्ल द्वारा कलश में जल भरकर कथा व्यास मंडप में कलश स्थापित किया गया। भव्य कलश यात्रा शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, भक्तिमय माहौल में अबीर ,गुलाल उड़ाते हुए गगन भेदी जयकारा लगाते हुए भक्तगण शोभा यात्रा में शामिल हुए।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी सांडिल्य जी ने बताया कि भक्तगणों को नौ दिन तक भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बड़ा ही सुंदर और चरित्रार्थ वर्णन सुनने को प्राप्त होगा। कथा वाचक ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में सभी ग्रंथों और पुराणों का सार निहित है वहीं मुख्य यजमान अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया नौ दिन तक चलने वाली अमृतमई श्रीमद् भागवत कथा के रसपान हेतु भक्तों के उठने बैठने आदि का उत्तम प्रबंध कराया गया है।
उन्होंने बताया शाम 6:00 बजे से कथा प्रारंभ होगी तथा 11 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत की कथा वेद और उपनिषदों का सार है और सकल शास्त्रों का फल है श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से श्री हरि हृदय में आते हैं। भव्य कलश यात्रा में गिरिजा प्रसाद शुक्ला, बिंदेश्वर प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, राजीव शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, अजय शुक्ला, गिरीश चंद्र शुक्ला, आवेश शुक्ला, संतोष तिवारी पप्पी, समाजसेवी पीके तिवारी, अनुज शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, आलोक शुक्ला, अरविंद शुक्ला, आयुष शुक्ला सहित हजारों भक्तगण शामिल हुए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List