कर्ज से परेशान कॉस्मेटिक व्यापारी ने जान

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सिराथू नितिन कश्यप

सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बे में 34 वर्षीय कॉस्मेटिक व्यापारी सुनील सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज के बोझा को आत्महत्या का कारण बताया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गाजी का पूरा रोड की है परिजनों के अनुसार एक हफ्ता पहले सुनील की पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद वह अपने मायके रायबरेली चली गई थी सोमवार की शाम को दोनों के बीच फोन पर फिर विवाद हुआ इसके बाद सुनील ने कमरे में खुद को बंद कर छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई अनिल ने खिड़की तोड़कर देखा और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे फील्ड यूनिट ने दीवार काट कर दरवाजे की कुंडी खोली और शव को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया के अनुसार मृतक के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर मामले की जाँच की जा रही है पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments