अंबेडकर नगर के पूर्व विधायक अशोक चौहान के चुनाव मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण बदला
On
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर विधानसभा में चुनावी समीकरण काफी तेजी से बदल रहा है। ऐसे तो कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं, लेकिन अंबेडकर नगर के पूर्व विधायक अशोक चौहान के चुनाव मैदान में आने से चुनावी समीकरण तेजी से बदला है।अशोक चौहान एक इमानदार कर्मठ नेता है, जिन्होंने विधायक रहते हुए क्षेत्र में कई ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराये जो आज भी लोगों के लिए यादगार बना हुआ है। यही कारण है कि वह जहां भी जा रहे हैं लोग उनके पक्ष में लामबंद होते जा रहे हैं।
मिलनसार स्वभाव एवं इमानदार व्यक्तित्व के कारण उनकी अपनी खास पहचान है और अंबेडकर नगर का राजनीतिक समीकरण उनके पक्ष में होता नजर आ रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौहान का कहना है की अंबेडकर नगर उनका कर्म क्षेत्र है और उन्होंने विधायक रहते हुए क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान कराया। इसी कारण आज भी क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बनी हुई है।उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा और वह भारी मतों से विजयी होंगे। जनता उन्हें संपर्क कर उन्हें समर्थन दे रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List