निराश्रित गोवंशों को अभियान चलाकर गौशालाओं में किया जा रहा शिफ्ट
On
अयोध्या। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए एक सप्ताह का संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 दिसंबर को समाप्त होगा। जिलेभर में 71 गोशालाएं संचालित हो रही हैं, जहां करीब 16,000 निराश्रित गोवंश रखे गए हैं। गोवंशों को पकड़ने के लिए नगरीय क्षेत्र में 9 टीमें और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 22 टीमें बनाई गई हैं। अभियान पर नजर बनाए रखने के लिए शासन से नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार कनौजिया को नियुक्त किया गया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिव मूर्ति प्रसाद ने बताया कि निराश्रित गोवंश के हॉट स्पाट चिन्हित किए हैं और ब्लॉक व नगर निकायवार अवशेष निराश्रित गोवंशों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अभियान पर नजर बनाए रखने के लिए शासन से नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार कनौजिया को नियुक्त किया गया है। खंड विकास अधिकारीयों की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिव मूर्ति प्रसाद ने बताया कि निराश्रित गोवंश के हॉट स्पाट चिन्हित किए हैं। ब्लॉक व नगर निकायवार अवशेष निराश्रित गोवंशों की संख्या का आकलन किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि गो आश्रय स्थल पर संरक्षण के समय ही ईयर टैग लगाया जाएगा। गो आश्रय पोर्टल पर गोवंश का विवरण अपलोड किया जाएगा।
गोवंश के हॉट स्पाट व अन्य स्थानों से निराश्रित गोवंश के विचरण की सूचना प्राप्त होने पर गोवंश को पकड़ने और गो आश्रय स्थल तक ले जाने के लिए टीम को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी क्षेत्रों, मंडी, बाजार व आवासीय क्षेत्रों को निराश्रित गोवंश से मुक्त किए जाने के लिए प्राथमिकता पर कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List