सपा के नेता गुंडे माफियाओं को साथ में लेकर चलते हैं - मुख्यमंत्री 

लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के लोगों ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया थासीसामऊ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के लोग गुफाओं, माफियाओं और दंगाइयों को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं जो प्रदेश का माहौल बिगाड़ते हैं। मुख्यमंत्री आज कानपुर के दर्शनपुर्वा के सेंट्रल पार्क में विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने जनता को खूब गुमराह किया लेकिन अब जनता को इनसे बच कर रहना होगा। उन्होंने कहा

कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय 500 वर्ष बाद भगवान राम को उनका स्थान उनका घर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के पक्षधर नहीं थे लेकिन कांग्रेस ने जबरन 370 को जनता के ऊपर थोपा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 को एक झटके में समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले आपने देखा होगा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या हुआ है। ये लोग देश में दंगा करवाना चाहते हैं।

IMG_20241109_171741मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर की धरती बाबा सिद्धनाथ और बाबा आनंदेश्वर की पावन धरती है। और सीसामऊ की जनता बहुत ही अच्छी तरह से जानती है कि वोट किसे करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी पोल और पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी को पराजित दिखाया था लेकिन हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया और भाजपा की सरकार बनवाई। मुख्यमंत्री ने अपील की कि सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में जनता सुरेश अवस्थी को जिताकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।
 
जनसभा में मंच पर सांसद रमेश अवस्थी, सांसद भोले सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी सलिल विश्नोई, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, रघुनंदन सिंह भदौरिया, भाजपा के सीसामऊ के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार