पडरौना : नपाध्यक्ष विनय जायसवाल डोर टू डोर पहुंच भाजपा की दिला रहे सदस्यता
On
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय महा सदस्यता अभियान को पडरौना नगर मण्डल में साकार करने के लिए नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर घर अभियान चलाते हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कुशीनगर जिले के मुख्यालय पडरौना नगर में नपाध्यक्ष जायसवाल और कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। अभियान के तहत नगर के महाराजा अग्रसेन नगर, गांधी नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुभाष चौक, तिलक चौक, दरबार रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड, मेन रोड, गुदरी बाजार सहित विस्तारित क्षेत्रों में भी पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष जायसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कर रहे हैं और लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए इस सदस्यता अभियान को चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है, और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा संगठन से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। यह अभियान भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। वे मानते हैं कि इस सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा को और अधिक जनसमर्थन मिलेगा और संगठन की ताकत में बढ़ोतरी होगी। लोग भी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं और पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।
इस दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधी मनीष बुलबुल जायसवाल, रितेश जायसवाल, अंशु जायसवाल, रितेश शर्मा, गौरव रौनियार, सागर जायसवाल, भास्कर शर्मा, अभय मारोदिया, राकेश गुप्ता, बृजेश शर्मा, रामु पाण्डेय, कुंदन सिंह, राहुल कन्नौजिया, सुनील जायसवाल, ललित जायसवाल, सुनील गुप्ता, आकाश वर्मा, राकेश दुबे, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags: kushinagar
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List