विकास कार्यों में धांधली कर रही महिला ग्राम प्रधान पर कार्यवाही

डीएम ने छीने वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार

विकास कार्यों में धांधली कर रही महिला ग्राम प्रधान पर कार्यवाही

खीरों ब्लॉक के दुकनहा गांव का मामला

खीरों, रायबरेली।

विकास क्षेत्र के अंतर्गत दुकनहा गांव में विकास कार्यों में जमकर धांधली कर रही महिला ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने इस आशय से संबंधित लिखित पत्र जारी कर दिया है। मौजूद महिला ग्राम प्रधान पूर्व पंचवर्षीय में भी प्रधान पद पर थी। पिछली पंचवर्षीय व इस पंचवर्षीय के कुल कार्यकाल में ग्राम सभा में विकास कार्यों के लिए निर्गत किए गए

धान में मनमाने तरीके से नियमों को ताक पर रखकर जमकर धन की लूट की गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की शिकायतों के बाद दो बार टीम गठित कर विकास कार्यों की जांच कराई गई। दोनों बार की जांच कमेटी ने विकास कार्यों में लगे धांधली के आरोपों को सही पाया। इस आशय की लिखित रिपोर्ट दी। शुक्रवार को डीएम ने लिखित पत्र जारी करते हुए भ्रष्ट ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी।

विकास कार्यों में धांधली कर रही महिला ग्राम प्रधान पर करवाई

Ration Card: राशन कार्ड में कैसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट? देखें पूरा प्रोसेस  Read More Ration Card: राशन कार्ड में कैसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट? देखें पूरा प्रोसेस


दुकनहा निवासी विनोद कुमार सिंह ने 20 अगस्त 2022 को डीएम से लिखित शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में मनमानी, भ्रष्टाचार व जमकर धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से की गई शिकायत में ग्राम पंचायत में खड़ंजा लगवाने, इण्डियामार्का हैंडपंप रिबोर करवाने व स्ट्रीट लाइट लगवाने में फर्जीवाड़ा करने और नियम विरुद्ध तरीके से लाखों रूपये डकारने का आरोप लगाया।

Solar Pump: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार सोलर पंप पर दे रही 90% तक सब्सिडी Read More Solar Pump: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार सोलर पंप पर दे रही 90% तक सब्सिडी

उनके द्वारा की गई शिकायत पर 16 फरवरी 2024 को दो सदस्य टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के बिंदुओं की जांच किया। जिसमें आरोप सही पाए गए। 18 जुलाई 2024 को दूसरी जांच टीम ने दोबारा जांच किया। उसमें भी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और धांधली के आरोप सही साबित हुए।

PM kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का नहीं मिला पैसा? यहां करें संपर्क  Read More PM kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का नहीं मिला पैसा? यहां करें संपर्क

जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने शुक्रवार को एक पत्र जारी करते हुए लिखा कि पूर्व पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रधान रह चुकी व मौजूदा समय में दुकनहा गांव की प्रधान बिटुल साहू ने प्रधान पद के कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन न करते हुए पद का दुरुपयोग किया। ग्राम पंचायत को वित्तीय क्षति पहुंचाई। वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया है। लिहाजा डीएम ने दुकनहा गांव की मौजूदा प्रधान बिटुल साहू के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel