विकास कार्यों में धांधली कर रही महिला ग्राम प्रधान पर कार्यवाही
डीएम ने छीने वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार
खीरों ब्लॉक के दुकनहा गांव का मामला
खीरों, रायबरेली।
धान में मनमाने तरीके से नियमों को ताक पर रखकर जमकर धन की लूट की गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की शिकायतों के बाद दो बार टीम गठित कर विकास कार्यों की जांच कराई गई। दोनों बार की जांच कमेटी ने विकास कार्यों में लगे धांधली के आरोपों को सही पाया। इस आशय की लिखित रिपोर्ट दी। शुक्रवार को डीएम ने लिखित पत्र जारी करते हुए भ्रष्ट ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी।

Read More Road Markings: सड़क पर बनी सफेद और पीली लाइनों का क्या है मतलब? जानिए ड्राइविंग के जरूरी नियम
दुकनहा निवासी विनोद कुमार सिंह ने 20 अगस्त 2022 को डीएम से लिखित शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में मनमानी, भ्रष्टाचार व जमकर धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से की गई शिकायत में ग्राम पंचायत में खड़ंजा लगवाने, इण्डियामार्का हैंडपंप रिबोर करवाने व स्ट्रीट लाइट लगवाने में फर्जीवाड़ा करने और नियम विरुद्ध तरीके से लाखों रूपये डकारने का आरोप लगाया।
उनके द्वारा की गई शिकायत पर 16 फरवरी 2024 को दो सदस्य टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के बिंदुओं की जांच किया। जिसमें आरोप सही पाए गए। 18 जुलाई 2024 को दूसरी जांच टीम ने दोबारा जांच किया। उसमें भी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और धांधली के आरोप सही साबित हुए।
जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने शुक्रवार को एक पत्र जारी करते हुए लिखा कि पूर्व पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रधान रह चुकी व मौजूदा समय में दुकनहा गांव की प्रधान बिटुल साहू ने प्रधान पद के कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन न करते हुए पद का दुरुपयोग किया। ग्राम पंचायत को वित्तीय क्षति पहुंचाई। वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया है। लिहाजा डीएम ने दुकनहा गांव की मौजूदा प्रधान बिटुल साहू के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है।

Comment List