झोलाछाप डॉक्टरो पर जिला प्रशासन क्यो नही कस रहा शिकंजा

मैदान में उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम क्यो नहीं कर रहीं फर्जी क्लीनिक पर कार्यवाही

 झोलाछाप डॉक्टरो पर जिला प्रशासन क्यो नही कस रहा शिकंजा

अंबेडकरनगर। अवैध अस्पताल से जनपद में लगातार हो रही मौतों को क्यों नहीं संज्ञान लेते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आज भी जनपद में फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक संचालित हो रही है। आखिर स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्यो नही कार्यवाही कर रही है। आखिर किसके रहमो करम पर फल फूल रहा है अवैध अस्पताल का कारोबार स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही है। फिर भी अवैध रूप से बिना डिग्री धारक डॉक्टरों के अस्पतालों पर कार्यवाही क्यो नहीं किया जा रहा है।
 
जनपद  के जलालपुर तहसील क्षेत्र के जाफरगंज बाजार से रेलवे स्टेशन मार्ग पर  एक क्लीनिक पर बहुत ही जोर-शोर से अवैध तरीके से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजो को भर्ती भी किया जा रहा है। साथ ही बवासीर और भगंदर के इलाज के साथ ही ऑपरेशन भी किया जाता है। अब देखना यह होगा कि जनपद अंबेडकर नगर के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जिस  टीम को गठित की गई है। उस टीम द्वारा फर्जी डॉक्टर के ऊपर क्या कार्रवाई करती है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel