तेज बारिश का दिखने लगा असर,। गंगा तीन और यमुना का चार सेमी जलस्तर बढ़ा।
On
प्रयागराज।उत्तराखंड एवं अन्य इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी घबराने की बात नहीं है। क्योंकि प्रयागराज में दोनों नदियां चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में गंगा का जलस्तर तीन सेमी और यमुना का जलस्तर चार सेंटीमीटर बढ़ा है।बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत तमाम इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर में भी देखने को मिला है।
हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है। यहां चेतावनी बिंदु से दोनों ही नदियां काफी नीचे बह रही हैं। मंगलवार रात आठ बजे की तुलना में गंगा का फाफामऊ में जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 76.01 मीटर पहुंच गया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 71.71 से बढ़कर 71.74 पहुंच गया। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर चार सेमी बढ़ा। यहां मंगलवार की रात आठ बजे जलस्तर 72.55 मीटर था जो बुधवार की रात 72.59 मीटर पहुंच गया। यहां भी यमुना का जलस्तर 24 घंटे में चार सेमी बढ़ा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List