बलरामपुर में आज 5 वें दिन ग्रामीण इलाको की बिजली रही गुल:विद्युत की समस्या से नगर क्षेत्र भी रहा प्रभावित,बाढ़ के कारण तो कही फॉल्ट के चलते नहीं हो रही आपूर्ति

बलरामपुर में आज 5 वें दिन ग्रामीण इलाको की बिजली रही गुल:विद्युत की समस्या से नगर क्षेत्र भी रहा प्रभावित,बाढ़ के कारण तो कही फॉल्ट के चलते नहीं हो रही आपूर्ति

बलरामपुर जनपद में आज 5 वे दिन विद्युत आपूर्ति ग्रामीण इलाको में नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगो को काफी दिक्कत हो रही है।ग्रामीण इलाको के साथ नगर क्षेत्र भी प्रभावित रहा है। करीब 4 घंटे विद्युत बाधित रही है। जनपद में आई बाढ़ के कारण विद्युत सप्लाई पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। वही कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट के चलते भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
 
बलरामपुर जनपद में आज पांचवे दिन भी ग्रामीण इलाको की विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर के तुलसीपुर,हरैया,उतरौला,मथुरा,चौका कलां, गोडवा,किला,सकरी, कोडरी,लालिया,रातोही, रामपुर बंघुसरा,महेश भारी आदि तमाम गांव विद्युत की समस्या से प्रभावित है। वही ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत सप्लाई बाधित होने से काफी दिक्कत हो रही है। रात में घरों में उजाला नही जल रहा है। फोन टॉर्च जरूरी सामान चार्ज और लाईट से होने वाले कार्य नही हो पा रहे है। वही कुछ लोगो का कहना है कि हमारे यहां बाढ़ से पहले विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन सही नही हुआ है।
 
कुछ स्थानों पर बाढ़ से पहले से है बाधित
वही जनपद के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाढ़ के पहले से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसके चलते लोग पहले भी अंधेरे में रह रहे थे अब भी रह रहे है। वही कुछ ग्रामीणों में विद्युत की समस्या से काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
 
नगर क्षेत्र भी नही है अछूता
बलरामपुर जनपद की विद्युत समस्या सबसे अधिक बड़ी होती जा रही है। लोगो को बिना बिजली के काफी दिक्कत हो रही है। मामले पर खलवा मोहल्ला निवासी आर्यावर्त त्रिपाठी का कहना है कि अब बारिश हो रही है पहले तो नही हो रही थी नगर में बिजली बहुत काटी जा रही है लोग रात में अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे है। वही आज रात में बिजली आ जा रही थी सुबह 3 बजे से ही बिजली गायब रही है।वही नगर क्षेत्र में भी लोगो में काफी अक्रोश है। लोगो का कहना है कि चाहे जितनी शिकायत की जय पर कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।समस्या वही की वही बनी हुई है विभाग भ्रष्ट है।
 
खलवा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर बार बार दग रहा
बलरामपुर के खलवा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर बार बार दग रहा है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। हालाकि विभाग द्वारा कई बार अन्य ट्रांसफार्मर लाया गया है। बदला गया है। लेकिन अभी भी स्थिति वही बनी हुई है। लोगो का कहना है कि जबतक स्थाई समाधान नहीं होगा तब तक समस्या का निदान नहीं हो पाएगा।
 
मामले पर संबंधित विभाग का कहना है कि जो विद्युत की समस्या आ रही है उसका निदान किया जा रहा है जहा ट्रांसफार्मर की दिक्कत है उसको बदलवाया जा रहा है।जो लोकल फाल्ट है उसको सही किया जा रहा है । कुछ स्थानों पर बाढ़ भरा हुआ है वही भी जल्द आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।