यूक्रेन पर रूस ने 24 घंटे में 55 एयरस्ट्राइक की, 43 से ज्यादा लोग घायल,11 की मौत- दागे 70 ग्लाइड बम

यूक्रेन पर रूस ने 24 घंटे में 55 एयरस्ट्राइक की, 43 से ज्यादा लोग घायल,11 की मौत- दागे 70 ग्लाइड बम

International Desk 

रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 55 बार एयरस्ट्राइक की है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 43 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रूस की न्यूज एजेंसी RIA के मुताबिक रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन की अलग-अलग जगहों पर 6 रॉकेट और 70 से ज्यादा ग्लाइड बम से हमला किया।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक रूसी सेना रातभर से रुक-रुक कर हमले कर रही है। उन्होंने उत्तरी यूक्रेन में बिजली के प्लांट पर हमला किया, जिससे 1 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। अधिकारियों के मुताबिक रूस के हमलों के बीच बिजली को बहाल करना मुश्किल हो रहा है। रूसी सैनिक ड्रोन से पानी के टैंक को भी निशाना बना रहे हैं। वहीं यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने 27 में से 24 रूसी ड्रोनों को मार गिराया। देश में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी क्षेत्रों में हुआ है।

2 साल से ज्यादा समय से रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी
24 फरवरी 2022 को शुरू हई रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की जिद के चलते व्लादिमिर पुतिन ​ने उस पर हमला किया था। पुतिन इस जंग को मिलिट्री ऑपरेशन बताते हैं।

IAS Sonia Meena: यह IAS अफसर बन चुकी 'माफियाओं का काल', बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम  Read More IAS Sonia Meena: यह IAS अफसर बन चुकी 'माफियाओं का काल', बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम

जंग में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

Haryana: हरियाणा में यह घोड़ा बना चर्चा का विषय, 1 करोड़ की लगी बोली  Read More Haryana: हरियाणा में यह घोड़ा बना चर्चा का विषय, 1 करोड़ की लगी बोली

हमले कुछ दिनों तक जारी रहने की चेतावनी
यूक्रेनी सेना ने पूरे इलाके में कुछ दिनों तक ऐसे हमले जारी रहने की चेतावनी जारी की है। यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बताया कि शनिवार को यूक्रेनी और रूसी सेनाओं के बीच 45 बार आमने-सामने से भिडंत हुई है।

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग  Read More 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग

इसके कुछ ही घंटों बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने पूर्वी यूक्रेन में 30 किलोमीटर तक कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूस चासिव यार में कब्जा करना चाहता है। ये इलाका ऊंचाई वाला अगर इस इलाके पर रूस ने कब्जा कर लिया तो उसे आसानी से बढ़त मिल जाएगी।

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel