प्रधानाध्यापिका का बच्चों के साथ डांस सोशल मीडिया पर वायरल

प्रधानाध्यापिका का बच्चों के साथ डांस सोशल मीडिया पर वायरल

मिल्कीपुर, अयोध्या।
 
शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के प्राथमिक विद्यालय कर्मडांडा में शनिवार की सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों को बारिश के ऊपर गतिविधि कराई गई। छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका संग भुट्टा खाने का हो रहा था मन गीत पर डांस कर नई गतिविधियां सीखी।  सुबह हुआ यह डांस कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानाध्यापिका छात्रों को बारिश की थीम पर डांस कराते दिख रहीं हैं। प्रार्थना सभा में पंजीकृत 138 के सापेक्ष 80 छात्र उपस्थिति रहे। जिसमें 47 छात्र व 33 छात्राएं शामिल रहीं।
 
 प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापिका निवेदिता उपाध्याय, शिक्षक दिनेश तिवारी, शिक्षिका सचीपूर्णा सिंह, प्रीतू कुशवाहा, शिक्षामित्र ममता यादव मौजूद रहीं। बताते चलें की बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों प्रार्थना, राष्ट्रगान, विचार, प्रेरक प्रसंग,सामान्य ज्ञान,योग व व्यायाम जैसी  गतिविधियां करानी है जिससे बच्चों में रुचि बढ़े और उनकी विद्यालय में उपस्थिति बढ़े।
 
प्रधानाध्यापिका का बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या शिक्षक को कार्यवाही के लिए कोई नोटिस दी गई है तो उन्होंने कहा कि कोई गलत तरीके का डांस या अभद्रता नहीं था इसमें कोई कार्रवाई कैसे की जाएगी बच्चों को पढ़ने के लिए नए-नए तरीकों से छात्रों को  प्रेरित किया जा रहा है

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के  नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...

Online Channel