मनरेगा कार्यों में  घोटाला का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

 प्रधान ने कहा लगाया गया आरोप है निराधार

मनरेगा कार्यों में  घोटाला का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

गोलाबाज़ार गोरखपुर। गोला ब्लॉक के  ग्राम सभा तिरागांव  के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान  ग्राम सचिव  पर बिना कार्य किए ही पैसा हड़पने का आरोप लगाया है।मनरेगा के तहत बड़ी संख्या में मजदूरों के फर्जी नाम मस्टरोल में दर्ज किए जाते है 
ग्राम प्रधान अपने चहेते लोगो का नाम बिना कार्य किए ही फर्जी फोटो लगा कर धन हड़प कर जाते है ग्रामीणो ने इस बात की शिकायत लिखित रूप मे जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी से की है।
 
प्राप्त बिबरण के अनुसार  ग्राम सभा तीरागांव निवासी जवाहर लाल, मनोज कुमार, विकास, धर्मेद्र विश्वकर्मा, श्याम सुंदर यादव, जितेन्द्र, रामरक्षा विश्वकर्मा, दीपक, जितेन्द्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान समय मे ग्राम सभा के ग्राम बिजुलियाडाड़ मे पुलिया से बाग तक एक नाले का निर्माण केवल कागज़ पर हो रहा है। नाला खुदाई मे जमीन स्तर पर कोई भी कार्य नही हो रहा है जबकी मस्टरोल चल रहा है, जो कि पूर्णतः फर्जी है। इसी ग्राम सभा के टिकरी मे पोखरी की खुदाई पर बीते 12 जून को मस्टरोल पर धन का भुगतान हो चुका है जबकी पोखरे मे कोई खुदाई कार्य नही हुआ है। 
 
ग्राम प्रधान सुरज ने बताया कि दोनो  आरोप गलत हैं। पोखरे की खुदाई कराई गयी थी। कुछ कार्य बाकी रह गया था। जिसे आज मजदूर लगा कर कराया जा रहा था। शिकायतकर्ताओं के द्वारा जबरन कार्य को करने नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर हमने 112 नंबर पर पुलिस से शिकायत भी की है। बी डी ओ गोला दिवाकर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र मिला है, टीम बना कर मामले की जांच करायी जायेगी।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel