कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 श्रीमद् शिव हनुमत लला वार्षिक महोत्सव महायज्ञ की हुई शुरुआत
जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा वातावरण
On
मानव कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी : मनोज यादव
बरही बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत के छोटकी बरही गांव में श्री श्री 1008 श्रीमद् शिव हनुमत लला वार्षिक महोत्सव महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा प्रदेश नेता सह प्रखर वक्ता रंजीत चंद्रवंशी, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, राजेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया गोविंद साहू, उप मुखिया वीरेंद्र साहू, हरि यादव, दिनेश साहू, मिथलेश श्रीवास्तव, चंदन केशरी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव ने मुख्य पुजारी विशेश्वर साहू सह धर्मपत्नी, पुजारी सरयू साहू सह धर्मपत्नी, रामावतार साहू सह धर्मपत्नी, रामखेलावन साहू सह धर्मपत्नी, बुधन साहू सह धर्मपत्नी, अशोक साहू सह धर्मपत्नी, सत्येंद्र कुमार सह धर्मपत्नी समेत महिला श्रद्धालुओ के बीच कलश का वितरण किया। वहीं गाजे बाजे के साथ महावीर स्थान छोटकी बरही से कलश यात्रा की शुरुआत की गई, जो उत्तरवाहिनी नदी बड़ाकर नदी पहुंची। जहां आचार्य पंडित ऋषिराज वेद व्यास मिश्रा ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश में जल भरवाया, जिसके बाद रसोईया धमना होते हुए वापस यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया।
इस दौरान जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि मानव कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन जरूरी है। महायज्ञ से मानव जीवन में लाभ मिलता है। यज्ञ हर तबके को आपस में जोड़ने का काम करता है। गांव, समाज, आपसी सद्भाव, आत्मा परमात्मा, दोस्त मित्र, हित कुटुंब सभी को एक सूत्र में पिरोने का कर्म ही यज्ञ होता है।
कलश यात्रा में वरिष्ठ समाजसेवी रामनारायण साहू, बासुदेव साहू, ग्राम अध्यक्ष राजदेव गुप्ता, पूजा समिति की अध्यक्ष विकास साहू, रामप्रसाद साहू, भिखारी साहू, अर्जुन साहू, कैलाश साहू, सुखदेव साहू, शिक्षक बीरेंद्र साहू, बिरजू साहू, मिथलेश साहू, इंद्रदेव साहू, पुरनदेव साहू, सुखदेव साहू, रोहित साहू, डेगलाल साहू, उपेंद्र साहू, चौरंगी कुमार, विजय साहू, बीरबल साहू, सिकंदर कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, शशि कुमार, नौरंगी कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सोनू कुमार, मंटू कुमार समेत भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
14 Jul 2025 15:09:25
चिंताजनकः उत्तराखंड में आ सकता है बड़ा भूकंपदून में वैज्ञानिकों ने की चर्चा, संभावित क्षेत्र की तलाश की शुरू। खबर:अमित...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jul 2025 17:40:56
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति पद की ताजपोषी के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध के...
Online Channel
खबरें

Comment List