इंडिया गठबंधन से अब दिल्ली हुई दूर

इंडिया गठबंधन से अब दिल्ली हुई दूर

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।
 दिल्ली।  शुक्रवार को भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोहर लगा दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी 9 जून शाम 6:00 बजे  तीसरी बार शपथ ग्रहण करेगें। इससे पहले पुरानी संसद के सेंट्रल हाॅल में एनडीए संसदीय दल के नवनिर्वाचित सांसदों के बीच उपस्थित नरेंद्र मोदी को संसदीय दल के नेता के रूप में सर्व सम्मति से चुना गया। संसदीय दल के नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  के नाम का प्रस्ताव भाजपा के  राजनाथ सिंह द्वारा पेश किया गया। प्रस्ताव का अनुमोदन गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उसके बाद एनडीए के घटक दल टीडीपी के नेता चन्द्रबाबू नायडू द्वारा भी अनुमोदन कर सर्वसम्मति से पास किया गया।
 
जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया और नरेंद्र मोदी के गले लगकर पैर छुए। शिव सेना के एकनाथ शिंदे,एलएनजेपी के पासवान,समेत तमाम घटक दल के नेताओ ने  भी नरेंद्र मोदी के नाम पर  मोहर लगा दी। एनडीए घटक दलों का समर्थन मिलने के बाद  नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री का रास्ता साफ हो गया है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने अब तक अपने पीएम का नाम तक तय ही नहीं कर पाए है। इस बीच गठबंधन से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर लिया है।आप ने ऐलान कर दिया है कि उसका कांग्रेस से रिश्ता महज लोकसभा चुनाव तक था।
 
फरवरी 2025  में दिल्ली  विधानसभा के होने वाले चुनाव में  आम आदमी पार्टी एकला चलो पर अमल करेगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक शिव सेना उदव ठाकरे के नेता भी एनडीए में आने को तैयार है। जल्द ही वह भी इंडी गठबंधन को ओके बाॅय बाॅय टाटा करने जा रहे है। इसको देखते हुए जाहिर है कि इंडी गठबंधन का जोड खुल गया है। वह बिखरने के कगार पर है।इससे तो लगता है कि इंडिया गठबंधन से अब धीरे-धीरे दिल्ली दूर होती जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।