लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई
On
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। कहा कि न्याय, तप एवं त्याग की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
उन्होंने अपने पिता और विद्वानों के मार्गदर्शन में उस समय की सामाजिक-राजनीतिक गतिशीलता की गहरी समझ विकसित की। वह एक कुशल शासक के साथ साथ भगवान शिव की अनन्य भक्त थी। उन्होंने देश भर के असंख्य मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। विभाग कार्यवाह उधम जायसवाल ने बताया कि स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर जन जागृति के लिए पूरे साल भर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर लायक सिंह, सतीश त्रिवेदी, अरुण कुमार सिंह मुन्ना, रवी बाजपेई, सचिन रस्तोगी, गौरव शुक्ला, जय नारायण बाजपेई, श्याम जी साहू, विमल कुमार सहित तमाम संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List