चुनाव प्रचार के अंतिम दिन क़ृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान
On
देवरिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर में बाइक और ट्रैक्टर के साथ किसान सम्मान यात्रा आयोजित की गयी। यात्रा में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्र के नेतृत्व में किसान शामिल हुए। यात्रा मिश्रौली चौराहे से प्रारम्भ होकर गोरयाघाट, विशुनपुरकला, बेलवनिया, लहिलपार, महुआनी, रतनपुरा, दलपीठनी, बरियारपुर, महुआपाटन, लँगड़ा चौराहे पर सम्पन्न हुई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की मोदी सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिये निरंतर कार्य कर रही है।
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि एफ.पी.ओ के माध्यम से सरकार गारंटी के साथ किसानों के सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्र ने कहा कि भारत को विकसित बनाने में एफ.पी.ओ. की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बरहज विधानसभा के सोनुघाट चौराहे पर किसान मोर्चा कार्यकताओ ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौराहे पर व्यापारी बन्धुओ से सम्पर्क कर मोदी सरकार बनाने की अपील की ।
इस अवसर पर अरुण मिश्र, नवीन शाही,पप्पू यादव, विनोद पाण्डेय, कृष्ण मोहन उपाध्याय, मनीष तिवारी, राजू कुमार, मुकेश राय, अमरेन्द्र यादव, रामानंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List