बधाई : कानपुर जोन में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 

कानपुर जोन के अंतर्गत कन्नौज की वह लोकसभा सीट भी आती है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक से है।

बधाई : कानपुर जोन में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 

कानपुर। एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह के नेतृत्व में कानपुर जोन की चार सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इनमें से कन्नौज की हाट सीट भी थी जहां से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
 
 कल अकबरपुर लोकसभा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा में मतदान था। और एडीजी आलोक सिंह बराबर इन क्षेत्रों में नजर गढ़ाए हुए थे और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी कर रहे थे। कन्नौज में कुछ गहमागहमी का माहौल बना लेकिन जिला पुलिस ने जल्द ही वार्तालाप करके ठीक करा दिया।
 
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा भी कानपुर जोन के अंतर्गत आता है इसलिए एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह और डीआईजी कानपुर जोगेंद्र सिंह बराबर मतदान केंद्रों पर नजर गढ़ाए रहे।
 
इटावा और फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान के दौरान कोई अलोकप्रिय घटना होने का समाचार नहीं है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कानपुर देहात के कुछ क्षेत्रों में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था लेकिन उनको समझा बुझाकर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024