दरोगा प्रेमी के प्यार में दीवानी दुल्हन ने मंडप में शादी से किया इंकार
On
वापस लौटी बरात!
स्वतंत्र प्रभात
प्रतापगढ़,।
फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ से गाजे-बाजे के साथ विवाह करने गए बरातियों व दूल्हे को तकरार के बीच बिना शादी के लौटना पड़ा। शादी के मंडप में इनकार करने वाली दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा को लेकर दूसरे दिन दूल्हे के घर आ धमकी। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां कई घंटे की बातचीत के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला।
हरिपालमऊ निवासी लालजी गौतम ने अपने बेटे मंगेश गौतम का विवाह प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय भरत गांव में तय किया था। शनिवार को धूमधाम से बरात लेकर मंगेश दुल्हन के घर पहुंचा। द्वार पूजा के बाद देर रात शादी के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा। इस बीच मंडप में पहुंची दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे खलबली मच गई। हर कोई अचानक बदला माजरा समझना चाहता था। बरातियों के अनुसार दुल्हन का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव के एक उपनिरीक्षक से चल रहा था। जिसकी वाराणसी में तैनाती है। वह शादी में मौजूद भी था। इसे लेकर काफी देर तक वर और कन्या पक्ष के बीच गहमागहमी माहौल में नोकझोंक होती रही।
इसके बाद भी शादी की बात न बनी तो रात में ही दूल्हा बरातियों के साथ घर लौट आया। खास बात यह रही कि रविवार की सुबह दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा संग दूल्हे के घर आ धमकी। वह मंगेश से शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह दोबारा बरात लेकर चलने की बात कहने लगी। प्रेमी दरोगा ने भी दूल्हे के परिजनों पर वर्दी को रौब दिखाते हुए बरात फिर से ले चलने को कहा। मामला संज्ञान में आने पर फतनपुर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां काफी देर तक उनके बीच पंचायत चलती रही। बाद में प्रेमी दरोगा के साथ युवती अपने घर लौट गई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List