नगर निगम ने 400 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की
-ट्रक में लाद कर ले जाई जा रही थी पॉलिथिन
मथुरा। नगर निगम ने 400 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। प्रतिबंधित प्लास्टिक को ट्रक में लाद कर ले जाया जा रहा था। नगर निगम की और से की गई कार्यवाही में 2.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण करने के साथ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के जब्तीकरण के दौरान नगर निगम टास्क फोर्स से राजेश सूबेदार, पदम सिंह, सुन्दर, दीपक शर्मा आदि नगर निगम टीम उपस्थित रही।

Comment List