चुनाव में संगठन में बूथ अध्यक्ष की भूमिका अति महत्वपूर्ण- रमन पांडेय
On
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर। विश्व के सबसे बड़े घोटाले इलेक्टोरल बांड घोटालेबाजों की हकीकत को घर घर पहुंचाना है लोकसभा कोआर्डिनेटर रमन पांडेय जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राहुल गाँधी की गारंटी घर घर ले जाने में बूथ अध्यक्ष और न्याय पंचायत संगठन की भूमिका अति महत्वपूर्ण है इसलिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि देश को भाजपा और मोदी सरकार के अन्याय और अत्याचार के कुशासन और बेटियों के गुनहगारों, भ्रष्टाचारियों से आजादी दिलाने के लिए संगठन को बूथ लेबल पर मजबूत करते हुए एक एक बूथ पर पांच न्याययोद्धा तैयार करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद अम्बेडकर नगर के समस्त कांग्रेसजनों की अति महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा कोआर्डिनेटर रमन पांडेय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उप्र प्रभारी अविनाश पांडे और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा और कांग्रेसजनों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को ऐतिहासिक शिल्पकार और विकासपुरूष बताते हुए शानदार दमदार विकसित अम्बेडकर नगर का श्रेय देते हुए लाखों वोट से जिताने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा, उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय यादव, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी,दीपक वर्मा, संजय वर्मा, वी पी गौतम, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति तथा रजनीश राजभर आदि मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List