सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया
स्वतंत्र प्रभात
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत एक प्लेन हाईजैक के सीक्वेंस से होती है। टास्क फोर्स (योद्धा) का कमांडर अरुण कटियाल ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) भी प्लेन में मौजूद रहता है। अरुण कटियाल इस प्लेन हाईजैक को कंट्रोल करने में नाकाम साबित होता है। अरुण और उसके साथियों को सस्पेंड कर दिया जाता है।
शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में जंचे हैं। राशि खन्ना ने सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी और सनी हिंदुजा भी प्राइमरी रोल में नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा की जोड़ी ने मिलकर किया है।
टास्क फोर्स योद्धा को भी बंद कर दिया जाता है। इस घटना से अरुण काफी टूट जाता है, जिसका प्रभाव उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिखाई देता है। कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है। एक बार फिर प्लेन हाईजैक होता है। अरुण कटियाल इस बार भी प्लेन में मौजूद रहता है। अब उसके सामने दोबारा लोगों को बचाने की चुनौती है। क्या वो इससे पार पाएगा, पूरी कहानी अंत तक इसी बात पर फोकस करती है।

Comment List