संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा लोक सभा चुनावः अवधेश प्रसाद

संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा लोक सभा चुनावः अवधेश प्रसाद

विशेष संवाददाता

अयोध्या। लोक सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।लोक सभा 54 अयोध्या की महत्वपूर्ण सीट की चर्चा अयोध्या, उत्तर प्रदेश व देश ही नहीँ पूरे विश्व मे है। ऐसी प्रमुख सामान्य सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे टिकट देकर जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया है इसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करता हूं।

नौ बार विधायक , चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री  रहा

पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैं नौ बार विधायक बना।चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री बना।उन्होंने कहा आज करोड़ों युवा बेरोजगार घूम रहे है। वे आउटसोर्सिंग या संविदा पर नौकरियां करने पर मजबूर हो रहे हैं। सेना जिसका गौरवशाली इतिहास है। आज डबल इंजन की सरकार ने सेना मे भर्ती को अग्निवीर की जो व्यवस्था बनाई है।यह देश की सुरक्षा व सेना के साथ मजाक है। हमारे नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सेना के सम्मान को बढ़ावा दिया था।वर्तमान सरकार मे सेना का न तो कोई सम्मान है और न ही भविष्य की कोई गारंटी है।

Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी  Read More Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी रोकने के लिए बड़ी पहल, सूचना देने वालों को मिलेगा 10% इनाम Read More Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी रोकने के लिए बड़ी पहल, सूचना देने वालों को मिलेगा 10% इनाम

आज जनता मे बदलाव की जो बयार चल रही है यह चुनाव आते आते आंधी मे बदल जाएगी। प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा।उन्होंने कहा भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई हथियार नहीं है। झूठ व फरेब के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज मिल्कीपुर क्षेत्र के यहां आधा दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद है जिन्हें भाजपा ने यह प्रचारित किया था कि वे सपा छोडकर भाजपा मे शामिल हो गए हैं। किन्तु सभी प्रधानों ने हमारा साथ देने की बात कही है। प्रेसवार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव सहित सपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haryana: हरियाणा के विधायक आज देखेंगे लोकसभा की कार्यवाही, स्पीकर हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में दल दिल्ली पहुंचा Read More Haryana: हरियाणा के विधायक आज देखेंगे लोकसभा की कार्यवाही, स्पीकर हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में दल दिल्ली पहुंचा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel