लंभुआ में बंद है बारात घर के निर्माण में खामी हुई उजागर

ग्रामीणों की शिकायत पर लिया गया एक्शन

लंभुआ में बंद है बारात घर के निर्माण में खामी हुई उजागर

पीली लगी ईंट की दीवार को ढहाया गया

स्वतंत्र प्रभात

ईओ ने देखने के लिए अपने जेई को लगाया

मानक के अनुरूप कार्य करने की नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी चेतावनी
 
लंभुआ। सुलतानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर वार्ड में बन रहे बारात घर में फिर से खामी हुई उजागर, पीली ईट लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा और ईओ की जांच में खामी मिलने पर दीवार निर्माण में लगाई गई पीली ईंट को ढहा दिया गया और निर्माण कंपनी को चेतावनी दी गई कि अगर मानक के विपरीत कार्य होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
पूर्व में भी मानक के अनुरूप कार्य न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के एक्शन पर निर्माण कार्य ढहा दिया गया था।
लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के विवेक नगर वार्ड में बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें समाजसेवी मनोज शर्मा तथा शिव शंकर उपाध्याय उर्फ साधु ने अधिशासी अधिकारी अमित सिंह से शिकायत किया कि निर्माण कार्य में पीली ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।
 
अधिशासी अधिकारी की जांच में निर्माण कार्य में खामी पाई गई और दीवार में लगाई गई ईंट को निकलवा दिया गया और नगर पंचायत की तरफ से निर्माण कार्य की देखरेख के लिए यहां पर तैनात जेई को लगा दिया गया। पूर्व में भी हुई शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह ने एक्शन लिया था और पीएम के आदेश पर मानक के विपरीत हुए निर्माण कार्य को ढहा दिया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मानक के विपरीत कत्तई कार्य नहीं होने दिया जाएगा और अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel