जापान का प्राइवेट स्पेस मिशन फेल उड़ान के ठीक 5 सेकेंड बाद ब्लास्ट
On
स्वतंत्र प्रभात
मलबे से सुराग जुटाए जाएंगे
- स्पेस वन ने कहा है कि समुद्र से रॉकेट के मलबे को निकाला जाएगा और इसके बाद ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जाएगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक- फ्लाइट टर्मिनेशन में टेक्निकल फॉल्ट के चलते रॉकेट ब्लास्ट हुआ। सरकारी जांच एजेंसी भी मलबे का एनालिसिस करेगी। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इस नाकाम मिशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- यह काईरोस रॉकेट मिशन पूरी तरह ऑटोमेटेड था। इसमें खासतौर पर फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम इंस्टॉल किया गया था। इस सिस्टम के जरिए रॉकेट में अगर ऐन वक्त पर कोई खराबी आती है तो उसे रोका जा सकता है। 12 इंजीनियर इस मिशन को कंट्रोल कर रहे थे।
- हादसे में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई। स्पेस वन कंपनी 2018 में बनाई गई थी। दरअसल, इसमें प्राइवेट सेक्टर की कई स्पेस कंपनियां शामिल थीं। इसकी फंडिंग डेवलपमेंट बैंक ऑफ जापान करती है।
कई घंटे तक रहा धुआं
- काईरोस की लॉन्चिंग के लिए काए क्षेत्र में लॉन्च पैड बनाया गया था। यह पश्चिमी जापान में समंदर से लगा क्षेत्र है। स्पेस वन कंपनी का मकसक इस रॉकेट के जरिए रिसर्च वर्क को बढ़ाना था। लॉन्चिंग के फौरन बाद यह फट गया और मलबा करीबी समुद्री खाड़ी में जा गिरा। ब्लास्ट के बाद काए इलाके में कई घंटे तक धुआं नजर आया।
- कंपनी का दावा था कि उसका रॉकेट सिस्टम सबसे एडवांस्ड है। इसमें जापान की सरकारी स्पेस एजेंसी के कुछ इंस्ट्रूमेंट्स भी लगाए गए थे। दावा किया जा रहा था कि इसका इस्तेमाल खुफिया जानकारी जुटाने में भी किया जाएगा।
- अब कंपनी कह रही है कि तमाम टेस्टिंग के कामयाब होने के बाद लॉन्चिंग फ्लॉप क्यों रही? इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
खर्च नहीं बताया
- स्पेस वन ने कभी यह नहीं बताया कि उसका बजट कितना है और खासतौर पर काईरोस की लॉन्चिंग पर कितना खर्च हुआ। अमेरिकी कंपनी रॉकेट लैब से इसका मुकाबला माना जाता है।
- रॉकेट लैब ने अब तक 40 छोटे रॉकेट लॉन्च किए हैं। इसने अपना लॉन्च पैड 2017 में न्यूजीलैंड में बनाया था। पिछले साल जुलाई में भी जापान का स्पेस मिशन नाकाम रहा था। हालांकि, तब लॉन्चिंग के ठीक पहले इसके इंजिन में आग लग गई थी। 13 जनवरी को मून लैंडिंग करने वाला जापान दुनिया का पांचवा देश बना था।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List