जमीन पर अवैध कब्जा हो रहे निर्माण कार्य से परेशान दिव्यांग डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेगा...

अराजक तत्वों के राजनैतिक संरक्षण के आगे बेदम दिव्यांग सरकारी दफ्तरों के काट रहा चक्कर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
हरदोई देहात
 
कोतवालढ सैयापुरवा महोलिया सूबे के मुखिया के लाख प्रयासों के बावजूद जिले में बैठे शासन प्रशासन के लोंग अपनी ढुलमुल रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए महिनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व अराजकतत्वों के हथकंडो के आगे  बेदम है।
 
बता दे कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नीर निवासी दिव्यांग विनोद कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह ने कोतवाली से लेकर उप जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,जिलाधिकारी हरदोई,पुलिस महानिदेशक लखनऊ सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को जनसुनवाई शिकायती पत्र लिखकर अपनी फरियाद लगाई है। बताया है हमारी जमीन खेवट संख्या 1/1 (एक बटे एक) गाटा संख्या 149 क स्थित ग्राम सैयापुरवा महोलिया अंदर नगर पालिका परगना गोपामऊ हरदोई जमींदार के नाम दर्ज है। विपक्षी अतुल,अरविंद,हरीराम निवासी सैयापुरवा मजरा धियर महोलिया का उस जमीन से कोई भी वास्ता नहीं है। लेकिन उक्त लोग जबरदस्ती दिखाते हुए जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके नवनिर्माण कार्य करा रहे हैं।
 
जबकि दो माह पूर्व में भी कब्जे को लेकर उपजिलाधिकारी सदर व चौकी इंचार्ज रेलवे गंज से शिकायती की थी। लेकिन उक्त लोग पुनः राजनैतिक संरक्षण के चलते से कब्जेदारी करने पर आतुर है। दिव्यांग ने शासन प्रशासन से मांग की है निर्माणाधीन कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया जाए। अन्यथा के स्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
 
मामले पर एसडीएम सदर स्वाति ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा यह कार्य हमारे स्तर का नहीं है आप शिविर न्यायालय में अपनी याचिका दायर करें। उपरोक्त मामले पर लेखपाल संजीव कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक कमल किशोर सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है राजस्व टीम मौके पर गई थी। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। खेवट में यह विनोद कुमार सिंह लोंग जमींदार दर्ज हैं। अरविंद कुमार के बाबा का कब्जा लगा हुआ है सिविल न्यायालय के दरवाजा खटखटाएं। न्यायालय का जो आदेश होगा वह मान्य होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार