केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आतंक और भ्रष्टाचार नाम की चिड़िया गायब हो गई: नितिन अग्रवाल
On
स्वतंत्र प्रभात
हरदोई जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान की हरदोई विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने पदाधिकारियों को लोकसभा 2024 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बने इसके लिए वोट की कीमत का पाठ पढ़ाया।
बैठक में मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में जी जान से जुट जाना है और लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का संकल्प पूर्ण करना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना है तो हमें अपने घर को सबसे पहले मजबूत करना होगा और हमारा पहला घर हमारा बूथ होता है। हम सबको ध्यान रखना होगा कि मतदाता सूची में कोई भी नाम छूटने न पाए और विरोधी पार्टी के लोग कोई गड़बड़ी न कर पाए। हर घर हर वोट को हमे चुन चुन कर बाहर निकलना है और भाजपा के लिए प्रेरित करना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने 10 सालों में ऐसी सरकार दी कि आतंक और भ्रष्टाचार नाम की चिड़िया गायब हो गई। देश से लेकर प्रदेश में सुख चैन और समृद्धि की बयार चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यश आज विश्व के शिखर को छू रहा है। जी20 की बैठक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोरोना काल में जब विश्व त्राहिमाम कर रहा था तो ये भारत ही था
जिसने अपने देश के नागरिकों की रक्षा के साथ साथ विश्व की चिंता की और मानवता को बचाने के लिए इंजेक्शन पहुंचाए। वही निवर्तमान जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि समय रहते अगर हम सभी बूथों को दुरुस्त कर लेंगे तो प्रतिद्वंदी की जमानत जब्त होना पक्का है। यह ध्यान रखना होगा कि जनता से मिले आशिर्वाद को नकारते हुए इसी विपक्ष ने चक्रव्यूह रच हमारे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार को गिराने का काम किया था।
उसी एक वोट की कीमत हमें समझनी होगी और एक एक वोट जोड़कर ही हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। यह जिम्मेदारी सिर्फ विधायक और सांसदों या जिला पदाधिकारियों की ही नहीं है बल्कि हमारी आपकी और सबकी है। उन्होंने कहा कि अटल जी के बाद अब जाकर देश को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके शासन में राष्ट्र और सनातन संस्कृति अपने परम वैभव को प्राप्त कर रही है। और अब हमारे कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि देश के इस वैभव को और आगे बढ़ाए जिससे कि आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक आदर्श राष्ट्र मिले।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती नगरपालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा जिलामंत्री मीना वर्मा नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सहमीडिया प्रभारी परेश लोहिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह, रामप्रताप सिंह देशदीपक दिक्सित ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह एवं विशाल मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List