
यमुनापार में पर्वतारोहण प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर को।
On
स्वतंत्र प्रभात।
कोरांव, प्रयागराज।
अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर यमुनापार क्षेत्र मे आयोजित होने वाले पर्वतारोहण कार्यक्रम के सम्बन्ध मे क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को अक्षरधाम शिक्षण संस्थान बड़ोखर मे सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए यमुनापार विकास समिति के महासचिव सुरेश कुशवाहा ने बताया कि प्राकृतिक सम्पदा को बचाने के साथ ही पर्यटन विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामाजिक जागरूकता हेतु पर्वतारोहण प्रतियोगिता का कार्यक्रम 10 दिसम्बर दिन रविवार को बड़ोंखर पहाड़ पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया
जो क्षेत्रीय सामाजिक जागरूकता का परिचायक है। बैठक में यमुनापार विकास समिति, यमुनापार पर्यटन विकास समिति तथा हरित भारत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन अक्षरधाम शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार केसरी ने किया।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रमोद तिवारी प्रदेश सचिव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सुधीर कुमार केसरी शिक्षक एमएसडी पब्लिक स्कूल बड़ोखर , समाजसेविका सुमन शुक्ला, गुलाब कली कुशवाहा, प्रियांशू कुमार, विकास केसरी, पत्रकार अरुन कुमार सिंह एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List