युवा मोर्चा क्षत्रिय महासभा हरदोई ने सभी ब्लाक अध्यक्ष किए मनोनीत

महासभा के विस्तार में प्रत्येक घर के स्वजातीय बंधु को जोड़गें- योगेन्द्र सिंह

युवा मोर्चा क्षत्रिय महासभा हरदोई ने सभी ब्लाक अध्यक्ष किए मनोनीत

स्वतंत्र प्रभात
हरदोई
 
युवा मोर्चा क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को धर्मशाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन हरदोई में महासभा का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह व महामंत्री राजेश सिंह की मौजूदगी में जनपद के सभी विकास खंड से ब्लाक अध्यक्षों को मनोनीत किया गया।युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे महासभा के लिए बृहद रूप से सहयोग की अपेक्षा की।
 
जनपद के सभी विकास से मनोनीत किए गए ब्लाक अध्यक्षों के विषय में योगेन्द्र सिंह कसरावां  ने बताया की आज के समय समाज में पिछड़े और जरूरत मंद लोगों की आवाज उठाने के लिए संगठन व संगठित होने की महती आवश्यकता है।जिसके लिए ही क्षत्रिय महासभा हरदोई की युवा मोर्चा टीम का विस्तार करते हुए जनपद के सभी ब्लाक अध्यक्षों को मनोनीत किया गया है।
 
जिसमें रोहित सिंह मदारा को पिहानी से सतेंद्र सिंह कोटरा बउठा को टड़ियावां से नीरज सिंह बम्टापुर को सांडी से ज्ञानेंद्र सिंह परचल रसूल पुर को बिलग्राम से अनुज प्रताप सिंह रूदामऊ को माधौगंज से श्यामू सिंह सिकंदरपुर को सुरसा से धर्मवीर सिंह मझिया को हरियांवा से विक्रम सिंह इमलीपुर को कछौना से नागेश्वर सिंह सुमेरपुर को मल्लावा सें वैभव प्रताप सिंह शर्मा को शाहाबाद से अभय सिंह महसूलपुर को हरपालपुर से ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है,
 
इसी तरह अन्य ब्लाकों के अध्यक्ष मनोनीत किए गए।वहीं बिलग्राम से संतोष सिंह को मीडिया प्रभारी विजय भान सिंह राणा को तहसील प्रभारी मनोनीत किया गया है।इस मौके पर महासभा के उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह कार्यालय प्रभारी  बीएस चौहान युवा मोर्चा महामंत्री दीपू सिंह, उपाध्यक्ष अमित सिंह चढ़िया पवन सिंह जोगीपुर दीपक सिंह मनीष सिंह कंडौहना सुनील सिंह तोमर अजय सिंह एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार सिंह अखिलेश सिंह सिकरवार आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel