सिरसा नगर पंचायत मे महिलाओ के लिए पिंक बूथ का किया उदघाटन

सिरसा नगर पंचायत मे महिलाओ के लिए पिंक बूथ का किया उदघाटन

स्वतंत्र प्रभात।
 
मेजा प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिरसा चौकी के राम प्रताप इंटर कालेज मे 28अक्टूबर  को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण पिंक बूथ का हुआ उद्धघाटन।नगर पंचायत सिरसा में इंटर मीडिएट कॉलेज व डिग्री कॉलेज को देखते हुए महिलाए व छात्राओं की सुरक्षा हेतु एसीपी विमल किशोर मिश्र के द्वारा पिंक बूथ का उदघाटन कर दिए दिशा निर्देश।वही महिलाओं को सुरक्षा के लिए पिंक बूथ बनाया गया है।
 
पिंक बूथ पर दो महिला पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेगी।जो स्कूली लड़कियों को और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगी।रामप्रताप इंटर कॉलेज की लड़कियों को महिला पुलिस कर्मी ने कई अहम मुद्दो पर जानकारी दिया गया।आपको बता दें कि छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर भी दिया गया।
 
लड़कियों के साथ किसी प्रकार का दूव्यवहार या छेड़खानी कोई भी करता है तो पिंक बूथ पर सुरक्षा में तैनात महिलाएं पुलिस कर्मी कार्यवाही करेंगी।मेजा एसीपी विमल कुमार मिश्र ने पिंक बूथ का उद्घाटन किया।जिसमे मेजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय सहित मेजा रोड चौकी इंचार्ज सिरसा चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel