प्रियंका चोपड़ा ने अनोखे अंदाज़ में परिनीती को किया बर्थडे विश 

प्रियंका चोपड़ा ने अनोखे अंदाज़ में परिनीती को किया बर्थडे विश 

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें विश किया है। प्रियंका ने रविवार को अपनी चचेरी बहन की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ग्लोबल स्टार ने तस्वीर के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो टीशा।

आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगे।' बता दें, तस्वीर प्रियंका के पिछले साल के जन्मदिन ट्रिप की है। इस तस्वीर में, परिणीति एक छोटी सफेद ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने पीले रंग की टू-पीस ड्रेस पहनी हुई है।

प्रियंका और परिणीति के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के खास मौकों पर साथ में जश्न मनाते देखा गया है। पिछले साल प्रियंका के जन्मदिन पर परिणीति मौजूद थी। वहीं इस साल परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका दिल्ली आयी थीं।

हालाँकि, ग्लोबल स्टार काम में व्यस्त होने की वजह से अपनी बहन की शादी का हिस्सा नहीं बन सकी, जो सितंबर में उदयपुर में हुई थी। परिणीति ने आप नेता राघव चड्ढा से शादी की है।

परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन Read More परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel