इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनुराग तिवारी अध्यक्ष बने ,भारी मतों से विजयी ।
महामंत्री स्वयम प्रकाश उपाध्यक्ष डीके सिंह निर्वाचित।
On
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन फूलपुर के लिए हुए चुनाव में आज मतगणना के बाद अनुराग राग तिवारी भारी मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं स्वयं प्रकाश महामंत्री पद के लिए तथा डीके सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित किए गए। इस प्रकाश प्रतिष्ठापूर्ण संगठन के लिए हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव परिणामों की घोषणा की।
अनुराग तिवारी भारी मतों से विजई।
अध्यक्ष पद पर अनुराग तिवारी ने प्रतीक वर्मा को रिकार्ड 193 मतों से पराजित किया। अनुराग तिवारी को 286 तथा प्रतीक वर्मा को मात्र 93 को वोट मिले।वही उपाध्यक्ष पद पर डी.के.सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मसरूर अहमद सिद्दीकी को 28 मतों से पराजित किया, डी.के.सिंह को 121 ,मसरूर अहमद सिद्दीकी को 93, संदीप कुमार श्रीवास्ताव को 87 तथा नवीन वर्मा को 43 मत मिले।

दुबारा लड़ रहे ,महामंत्री पद पर स्वयं प्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष कुमार गौतम को 95 मतों से पराजित किया। स्वयं प्रकाश को 196,आशीष कुमार गौतम को 101 ,धर्मेन्द्र कुमार सिंह को 67 तथा डी.सी.सिंह को मात्र 16 मत मिले
। संयु्क्त मंत्री पद पर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बबलेश कुमार मिश्र कोसीधी लड़ाई में 41 मतों से हराया। राजेश कुमार श्रीवास्तव को 208 तथा बबलेश कुमार मिश्र 167 को मत मिले।
संगठन मंत्री पद पर बी.पी.सिंह (मुन्ना) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एस.एस यादव को मात्र 2 मतों से हराकर निर्वाचित हुए। बी.पी.सिंह (मुन्ना) को 139 तथा एस.एस यादव को 137 मत मिले।
, प्रचार मंत्री पद पर मनीष सिंह 27 मतों से विजयी हुए। मनीष सिंह को 121, संजय सिंह को 94 तथा इन्द्रनील रॉय को 76 को मत मिले। स्थापना मंत्री पद पर सी.बी.सिंह 20 मतों से विजयी हुए। सी.बी.सिंह को 164, फौजदार यादव को 144 तथा मौजी लाल पटेल को 67 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार ने 125 वोटों से जीत दर्ज की। गौतम कुमार को 210 तथा अशोक कुमार श्रीवास्तव को 85 मत मिले।
कार्यकारी सदस्य ग्रेड ई जे.एस. द्विवेदी ने एस.के.यादव को 70 मतों से हराया। कार्यकारी सदस्य ग्रेड एफ पर अनिल कुमार यादव ने राजीव शर्मा को 12 मतों से हराया।
कार्यकारी सदस्य एफ1 पर एस.के. अवस्थी ने एस.के.श्रीवास्तव को सर्वाधिक 75 मतों से हराया।
कार्यकारी सदस्य जी ग्रेड पर अपूर्व कुमार सक्सेना ने आर.पी.सिहं को 6 मतों से हराया। जी 1 पर शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने सत्येन्द्र कुमार मौर्या को 45 मतों से हराया।
र्निविरोध निर्वाचित।
कार्यकारी सदस्य जी 2 पर पीयूष मेहता तथा कार्यकारी सदस्य एच पर विष्णु कांत तिवारी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर अधिकारियों की सराहना की। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List