सुरियावां क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नही- थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे

सुरियावां क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नही- थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे

रिपोर्ट- संतोष कुमार तिवारी 

भदोही। जनपद में पुलिस अधीक्षक डाॅ मीनाक्षी कात्यायन ने बीते दिन जनपद के चार उपनिरीक्षक और तीन निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसी क्रम में सुरियावां थाना में विपिन सिंह की जगह विनोद कुमार दूबे को थानाध्यक्ष बनाया गया। सुरियावां थाना में पहुंचने पर नवागत थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने पदभार ग्रहण किया और थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष का स्वागत किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह समाप्त करना पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में अपराधियों की खैर नही है। अपराध करने की मंशा रखने वाले या तो अपराध छोड़कर सही रास्ते पर चले या तो जिला छोड़कर बाहर चले जाये। किसी भी तरह किसी अपराधी या गलत कार्य करने वालों को बख्शा नही जायेगा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने की बात कही। कहा कि अब क्षेत्र में अपराधियों की खैर नही है।

साथ में किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नही होगा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने भी क्षेत्र के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर लोग ध्यान न दें, कही कोई मामला जानकारी में आता है उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। कही कोई कानून को अपने हाथ में न लें। थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने में कोई कसर नही छोडूंगा। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगवा लें जिससे अपराध में कमी करने में सहायक हो। विदित हो कि थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे जनपद में बीस माह एसओजी प्रभारी रहे और दुर्गागंज थानाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान -लश्कर के गाजी का अंत… टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान में हत्या पाकिस्तान -लश्कर के गाजी का अंत… टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान में हत्या
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी....

Online Channel