दसवीं लगोरी नेशनल चैंपियनशिप में डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो ने लहराया परचम
On
बरकट्ठ
बरकट्ठा। गंगपांचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के दो बच्चों ने दसवीं लगोरी नेशनल चैंपियनशिप मे अपना परचम लहराया। हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय दसवीं लगोरी चैंपियनशिप मे झारखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही। डिवाइन पब्लिक स्कूल से बालिका वर्ग मे स्वेक्षा रॉय और बालक वर्ग से सागर कुमार ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। बालिका वर्ग ने झारखंड को तीसरा स्थान भी दिलवाया। डिवाइन पब्लिक स्कूल के दोनो बच्चों ने गोवा मे आयोजित होने वाले 37वे नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है जोकि पूरे छेत्र के लिए गौरव भरा पल है। निदेशक इंद्रदेव प्रसाद भारती ने कहा की लगोरी भारत का विरासती खेल है। प्राचार्या स्वाती रंजन ने कहा की यह खेल स्कूल गेम फेडरेशन में भी खेला जाता था। छात्र छात्राएं इस खेल मे पढ़ाई के साथ साथ अपना भविष्य बना सकते है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List