पुलिस अभिरक्षा से एक महिला के फरार होने से महकमे में हड़कंप

पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद पत्नी को दो दिन पूर्व पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अभिरक्षा से एक महिला के फरार होने से महकमे में हड़कंप

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।

उन्नाव में लगातार दूसरे दिन पुलिस अभिरक्षा से एक महिला के फरार होने से महकमे में हड़कंप मच गया। बिहार थानांतर्गत पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद पत्नी को दो दिन पूर्व पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस और जेल वार्डन की अभिरक्षा में महिला बंदी शौचालय से फरार हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जेल अधीक्षक की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बता दें कि चंद्रपाल पुत्र गुरुदयाल निवासी संगमखेड़ा थाना बिहार की बारासगवर के रामनखेड़ा गांव की अनीता से शादी हुई थी। साल 2015 में चूड़ी बेचने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर अनीता ने पति की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में महिला अनीता जिला जेल में बंद थी।

गांवों को रोशन करने के नाम पर करोड़ों का खेल, स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप Read More गांवों को रोशन करने के नाम पर करोड़ों का खेल, स्ट्रीट लाइट खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप

पांच सितंबर को पेट दर्द व उल्टी होने की शिकायत पर उसे जेल अस्पताल से रेफर कर वार्डन सुनील व महिला आरक्षी प्रियंका ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। अनीता को बुधवार को वार्ड-एक के बेड नंबर-26 पर शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार सुबह शौचालय जाने के बहाने अनीता अस्पताल से भाग निकली।

ओवरलोड, फिटनेस फेल, प्रेशर हॉर्न पर चला हंटर, 52 चालान 8.78 लाख का जुर्माना Read More ओवरलोड, फिटनेस फेल, प्रेशर हॉर्न पर चला हंटर, 52 चालान 8.78 लाख का जुर्माना

महिला बंदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर क्राइम सुशील यादव व चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज ने जांच के बाद अस्पताल के आसपास क्षेत्र में छानबीन की मगर अभी तक फरार महिला का सुराग नहीं लगा।

गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना Read More गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना

जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। जेल अधीक्षक ने बताया महिला के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस टीम

महिला की गिरफ्तारी के लिए जेल व कोतवाली पुलिस जुटी है। अस्पताल व आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। लेकिन पुलिस को अभी किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel