डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मंत्री बेबी देवी की भारी मतों से विजय होने पर झामुमो व कांग्रेस ने जश्न मनाया

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मंत्री बेबी देवी की भारी मतों से विजय होने पर झामुमो व कांग्रेस ने जश्न मनाया

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मंत्री बेबी देवी की भारी मतों से विजय होने पर झामुमो व कांग्रेस ने जश्न मनाया

 बड़कागांव 

झारखंड प्रदेश के डुमरी विधानसभा की उपचुनाव में झारखंड प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की पत्नी झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी की भारी मतों से विजय होने पर झामुमो व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड मुख्य संयोजक संजय सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई तथा डुमरी विधानसभा के जनता को बधाई दी। झामुमो मुख्य संयोजक संजय सिंह,   20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेस नेता कांग्रेस जिला महासचिव पंकज गुप्ता, मुखिया इलियास अंसारी, संजय भुईया, सफीउल्लाह अंसारी, पंकज कुमार, गुड्डू राम, मुखिया करम राम, मुजफ्फर अली, नंदकिशोर भुईयां, विशेश्वर राम, पवन तुरी, राकेश मिश्रा, सीकरी पंचायत अध्यक्ष प्रयाग महतो, सचिन मोहम्मद सफीक, कोषाध्यक्ष ईश्वरी पासवान, दिलीप कुमार, बालेश्वर महतो, उपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रभु महतो, प्रदीप प्रभाकर, मोहम्मद हेसाम,  बालेश्वर महतो, मुंशी महतो इत्यादि दर्जनों उपस्थित थे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel