एक जून से यमुना नए पुल पर भारी वाहनों का बंद रहेगा आवागमन,
On
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
संगम नगरी के नए यमुना पुल पर ट्रैफिक को लेकर दिक्कत बढ़ने जा रही है।तीन महीने तक पुल की मरम्मत होगी।एक जून से बड़े वाहनों का पुल पर आवागमन ठप हो जाएगा।एक लेन से ही छोटे वाहन जाएंगे।फोरलेन वाले पुल की मरम्मत में 17 करोड़ रुपए खर्च होगा।पुल की मरम्मत फ्रांस की कंपनी करेगी।नैनी से शहर आने वाला रूट पूरी तरह से बंद रहेगा।जाम से निपटने के लिए पुराना यमुना पुल सहारा बनेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि 1510 मीटर लंबे पुल की मरम्मतीकरण में 3 माह का समय लगेगा।नैनी से शहर आने वाले पुल मार्ग का ज्वाइंटर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।इसे ध्यान में रखते हुए पहले इस लाइन में रिपेयरिंग और वेयरिंग बदली जाएगी।समय-समय पर कुछ दिन के लिए आवागमन बहाल भी किया जाएगा।
बताते चलें कि नए यमुना पुल पर साल 2004 से आवागमन चालू हुआ था। 20 साल में इसकी मरम्मत जरूरी होती है। इसीलिए पुल की मरम्मत होगी।इस पुल से हररोज लगभग 35000 बड़े वाहन का आवागमन होता है।ये बड़े वाहन अधिकतर रीवा, सतना से सीमेंट लेकर वापस आते हैं।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और गुजरात से भी काफी वाहनों का आवागमन होता है।यातायात विभाग इससे संबंधित प्रक्रिया के तहत तैयारी कर रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List