प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित
हैदर गढ़ बाराबंकी त्रिवेदीगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में दहिला मोड पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया |
पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी थे |देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में नेहरू जी का अहम योगदान रहा है |आजादी से पहले नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी |आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल भी जाना पड़ा | भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा,सामाजिक सुधार,धर्मनिरपेक्षता,आर्थिक क्षेत्र,राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगिकीकरण सहित कई क्षेत्रों में काम किया |
उनका कार्यकाल अतुलनीय रहा |बच्चों से अधिक प्रेम के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता था इसी कारण से उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है |27 मई 1964 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया |इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिसमें हरिराम वर्मा, संतोष कुमार मिश्रा,संगम वर्मा ,राकेश वर्मा ,राजपाल सिंह,राहुल वर्मा, काशी प्रसाद वर्मा व अनेक लोग सम्मिलित रहे |
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List