अनियंत्रित बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी अधेड़ की मृत्यु

अनियंत्रित बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी अधेड़ की मृत्यु

 

            निज संवाददाता
            कुमारगंज [अयोध्या]।

 तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा घुसा। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक कुमारगंज क्षेत्र के लाला पट्टी मसेढ़ा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

                   बहादुरगंज से कुमारगंज संपर्क मार्ग स्थित भटपुरा गोपालपुर जाने वाले मार्ग के पास अंधा मोड़ है। अनजान वाहन चालक अक्सर इसी मोड़ का शिकार तब हो जाते हैं, जब उनके वाहन की गति अधिक होती है। मंगलवार की रात में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

साहू राठौर मोदी एकता मंच ने वैवाहिक बर वधू परिचय सम्मेलन आयोजित किया जुटी भीड़  Read More साहू राठौर मोदी एकता मंच ने वैवाहिक बर वधू परिचय सम्मेलन आयोजित किया जुटी भीड़ 

             प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज क्षेत्र के मसेढ़ा गांव निवासी बुद्धिराम पुत्र जंगली 54 वर्ष  थाना खंडासा क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी अपने साडू विश्राम यादव के यहां प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में ही अपने घर लौट रहे थे तभी बहादुरगंज से कुमारगंज की ओर लगभग 300 मीटर दूरी पर उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नंबर यूपी 42 ए आर 4682 सड़क के बाए ओर गड्ढे में भरे पानी में जा घुसी और गाड़ी के नीचे दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू Read More महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू

              घटना की जानकारी इलाकाई लोगों को जब हुई तो थाना कुमारगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक कमलेश साहनी,उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचकर मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।           
                           थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि बाइक सवार बुधराम शराब के नशे में थे तथा उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में थी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी थी गड्ढे में पानी होने के चलते  उनकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में और स्पष्ट हो सकेगा।

अवैध कब्जा का मामला एसडीएम कोर्ट से पहुंचा हाई कोर्टसरकारीजमीनपरभूमाफिया का कब्जा एसडीएम की चुप्पी पर सवालतहसीलदार विनय प्रभाकर की मिली भगत से सामुदायिक विकास योजना की भूमि पर अबैध कब्जा Read More अवैध कब्जा का मामला एसडीएम कोर्ट से पहुंचा हाई कोर्टसरकारीजमीनपरभूमाफिया का कब्जा एसडीएम की चुप्पी पर सवालतहसीलदार विनय प्रभाकर की मिली भगत से सामुदायिक विकास योजना की भूमि पर अबैध कब्जा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel