
डॉ ए पी जी अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें विद्यार्थी- अश्वनी जैन
फिरोजाबाद।
सिरसागंज नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम.डी.जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों को देश के महान वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जीवनी पर आधारित टेलीफिल्म को प्रदर्शित किया गया। नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम के लाभ बताए।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ अब्दुल कलाम भारत के एक मिसाइलमैन थे। वो जनसाधरण में जनता के राष्ट्रपति के रुप में मशहूर हैं। उनका पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। वो एक महान वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। कलाम का जन्म जैनुल्लाब्दीन और आशियम्मा के घर 15 अक्टूबर 1931 को एक गरीब तमिल मुस्लिम परिवार में तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुआ था।
कलाम साहब भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपास्त्र एसएलवी-तृतीय के प्रोजेक्ट निदेशक के रुप में 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गये। भारत में बैलिस्टिक मिसाइल के विकास के लिये दिये गये अपने महान योगदान के कारण वो हमेशा के लिये भारत के मिसाइल मैन के रुप में जाने जायेंगे। 1998 के सफल पोखरन-द्वितीय परमाणु परीक्षण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उनका सम्पूर्ण जीवन सादगी, मितव्ययिता और ईमानदारी की मिसाल था। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विज्ञान के प्रति अपना दृष्टिकोण उत्पन्न करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल कारीखेड़ा के प्रधानाचार्य संजीव यादव, राजकीय हाई स्कूल बसई मुहम्मदपुर के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी, दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, अंजय जैन, नितिन जैन, विपुल जैन, सत्यपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजीव जैन एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List