सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव  ने कामरेड राजबली यादव की प्रतिमा पर टेका माथा

सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव  ने कामरेड राजबली यादव की प्रतिमा पर टेका माथा

स्वतंत्र प्रभात 

अयोध्या । लोहिया की धरती अम्बेडकरनगर जनपद के नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से राजधानी लखनऊ में आर्शीवाद लेने के बाद अम्बेडकरनगर जनपद लौट रहे थे कि अयोध्या जनपद के समाजवाद के पूर्व जिलामहासचिव एवं स्वतंत्रता संग्राम के महा योद्धा कामरेड राजबली यादव के राजनैतिक वारिश स्व. राजबहादुर यादव द्वारा स्थापित राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कालेज कुर्की मड़ना के प्रागण में स्थित स्वतंत्रता संग्राम के महा योद्धा तथा पूर्व विधायक कामरेड राजबली यादव की प्रतिमा पर माथा टेका तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक युवा सपा नेता रवि यादव  ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ अम्बेडकरनगर जनपद के नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव का जोरदार स्वागत किया ।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel