भाजपा प्रत्याशियों की जीत जनपद के किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत:- मिथिलेश त्रिपाठी
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। जनपद की सहकारी संघ के संपन्न हुए चुनाव में भाजपा ने पहली बार जिले में भारी जीत हासिल करते हुए परचम लहराया है।विगत दिनों सहकारी समितियों की हुए चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद की अधिकांश समितियों की सीटें जीत कर भाजपा की झोली में डाला था। शुक्रवार को सम्पन्न हुए सहकारी संघों की चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने 10 संघों में 8 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज किया। दो सीटों पर हुए चुनाव में 1बरवा नासिरपुर में भाजपा प्रत्याशी ने विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी को हराया और दूसरे पर एक वोट से भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारा। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सहकारी समितियों और सहकारी संघों की संपन्न चुनावों में जीते सभापतियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जीत जनपद के किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है।

Comment List