
जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जय प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, नाजिर विनोद सिंह उपस्थित रहे। वही प्रातः 10 बजे निरीक्षण के दौरान मौके पर नायब नाजिर रिक्ता सेन, राजस्व निरीक्षक कार्यालय गौतम कुमार, पुष्पा सिंह, सहायक लेखपाल प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय विनय कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण हेतु उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी तहसील स्तरीय अधिकारी शासन के मंशा अनुसार ससमय अपने पटल पर उपस्थित होकर जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तहसील स्तरीय अधिकारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About The Author
Related Posts

Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List