
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियां का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त
उच्च अधिकारियों ने पार्किंग स्थल के अलावा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया ।
On
स्वतंत्र प्रभात-
ब्रेकिंग कुशीनगर-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर में सम्भावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने खुद आयुक्त आज पहुंचे।
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के गांधी किसान इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन को लेकर तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। बताया जा रहा है की खड्डा में नए बने तहसील का सीएम लोकार्पण करेंगे।
उच्च अधिकारियों ने पार्किंग स्थल के अलावा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया । और शख्त निर्देश दिए की सारी तैयारी समय से पूरी हो जाए।मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी तैयारी के लिए शख्त हिदायत दी गई।
उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कुशीनगर डीएम,एसपी सहित प्रशासनिक और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय के साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

06 Jun 2023 21:21:52
चीन के सैनिक जहाज ने ताइवान की समुद्री सीमा में तैनात अमेरिकी वॉरिशप का असुरक्षित तरीके से रास्ता काटा।
Comment List