
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कमर्चारियों का प्रदर्शन
On
सीतापुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्ट्रेट कमर्चारियों और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान केलेक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ लेखपाल सहित अन्य संगठनों ने बारिश के बीच सांकेतिक धरना दिया इस दौरान सरकारी कार्य भी बाधित रहा कर्मचारियों का कहना है कि यह सांकेतिक हड़ताल है अगर मांग नहीं मानी गयी तो कार्यकारणी अगला निर्णय लेगी।
नेशनल ज्वाइन्ट काउंसिल ऑफ एक्शन के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच का गठन किया गया है जिसके आवाह्न पर मंगलवार को रेलवे यूनियन, अटेवा, राजस्व विभाग से लेखपाल और कलेक्ट्रेट कमर्चारियों ने धरना दिया जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुरानी पेंशन योजना के लाभ एवं नवीन पेंशन योजना में व्याप्त असमानताओं व विसंगतियों पर विचार व्यक्त किए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराये जाने के सम्बन्ध में आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
धरना भानु प्रताप सिंह संयोजक रेलवे यूनियन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से योगेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, नीरज अग्निहोत्री संरक्षक, जावेद अख्तर महामंत्री, सौम्य स्वरूप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सुजीत गुप्ता संयुक्त मंत्री, नीतू कुमारी संगठन मंत्री, प्रज्ञा गुप्ता क्रीड़ा मंत्री, आलोक मिश्रा, अनीता गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, इमरान अहमद रिजवी और लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे!!!
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

06 Jun 2023 21:21:52
चीन के सैनिक जहाज ने ताइवान की समुद्री सीमा में तैनात अमेरिकी वॉरिशप का असुरक्षित तरीके से रास्ता काटा।
Comment List